Bihar board Class 10th Economics chapter 1 - N.M.C Bihar
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link
Friday, April 11, 2025 at 04:53:42 PM

Bihar board Class 10th Economics chapter 1

अंग्रेजी शासन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को अपना एक उपनिवेश (Colony) बनाकर रखा था। उन्होंने "फूट डालो और शासन करो" (Divide and Rule) की नीति अपनाकर भारत..

भारतीय अर्थव्यवस्था का वर्तमान स्वरूप कोई एक दिन की संरचना नहीं है। इसकी मूल सूत्र की जड़ें काफी गहरी हैं। इस अध्याय में अर्थव्यवस्था का परिचय अर्थव्यवस्था का विकास, विकास की माप एवं विभिन्न सूचकांक, विहार के विकास की स्थिति, देश के आर्थिक विकास में बिहार के आर्थिक विकास की भूमिका, मूलभूत आवश्यकताएँ एवं विकास का संबंध आदि बातों पर प्रकाश डाला गया है।

An illustrated poster featuring the word "Economics," related to Bihar Board Class 10th, Chapter 1.


V.V.I Q.1. अर्थव्यवस्था क्या है?

उत्तर- अर्थव्यवस्था आजीविका अर्जन की एक प्रणाली है।

Q.2. भारतीय अर्थव्यवस्था को कितने क्षेत्रो में बाँटा ग‌या है?

उत्तर- भारतीय अर्थव्यवस्था को तीन क्षेत्रों में बाँटा गया गया है:-
  • प्राथमिक क्षेत्र :- प्राथमिक क्षेत्र को कृषि क्षेत्र भी कहा जाता है। EX:- कृषि, पशुपालन, मछली पालन इत्यादि
  • द्वितीयक क्षेत्र :- द्वितीयक क्षेत्र को औधोगिक क्षेत्र भी कहते हैं। Ex:- खनिज व्यवसाय, निर्माण कार्य, जनोपयोगी कार्य इत्यादि ।
  • तृतीयक क्षेत्र:- तृतीयक क्षेत्र को सेवा क्षेत्र भी कहा जाता है।EX:- बैंक, बीमा, परिवहन, व्यापार इत्यादि

H.G Q.3. आर्थिक नियोजन क्या है?

उत्तर- राष्ट्र की प्राथमिकताओं के अनुसार देश के संसाधनों क़ा विभिन्न  विकासात्मक क्रियाओं में प्रयोग करना आर्थिक नियोजन कहलाता हैं।

H.G Q.4. बिहार के पिछडेपन का क्या कारण है?

उत्तर- (i) तेजी से बढ़‌ती हुई जनसंख्या
(ii) आधारिक संरचना का अभाव
(iii) कृषि पर निर्भरता
(iv) बाढ़ या सुखा से क्षति
(v) गरीबी
(vi) औधोगिक पिछड़ापन

H.G Q.5. बिहार के पिछड़ापन दूर करने के उपाय बतावे?

उत्तर- (i) जनसंख्या पर नियंत्रण
(ii) कृषि का तेजी से विकास
(iii) बाढ़ पर नियंत्रण
(iv) आधारिक संरचना का विकास
(v) गरीबी दूर करना
(vi) स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन

H.G Q.6. BPL क्या है?

उत्तर- BPL का पूर्ण नाम ब्लो पॉवर्टी लाइन है यह एक गरीबी मापदंड है ग्रामीण क्षेत्रों में 2400 कैलोरी है तथा शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निर्धारित किया गया है इस रेखा के नीचे के लोगों को BPL धारक कहा जाता है।

V.V.I Q.7. कृषि जनित उद्योग किसे कहते है?

उत्तर- ऐसे उद्योग जो कृषि उत्पादन पर आश्रित होते है अथवा जिनके उत्पादन में कृषि क्षेत्र से कच्ची सामग्री आती है उसे कृषि जनित उद्योग कहते है।

H.G Q.8. आधारिक संरचना से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- आधारिक संरचना का मतलब उन सुविधाओं सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होते हैं।
EX:- बिजली, परिवहन, संचार, स्कूल, कॉलेज इत्यादि।

H.G Q.9. मनरेगा (MNREGA) क्या है?

उत्तर- मनरेगा का पूर्ण नाम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम है। ग्रामीण रोज़गार  देने की यह राष्ट्रीय योजना हैं इसके अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को साल में 100 दिनों के लिए रोजगार देने की व्यवस्था है, इसके लिए नवीनतम मजदूरी निर्धारित है।

V.V.I Q.10. अर्थव्यवस्था के कितने प्रकार है?

उत्तर- अर्थव्यवस्था के तीन प्रकार है:-
(i) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था:- इसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी व्यक्ति‌यों के पास होता है।
EX:- अमेरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि।
(ii) समाजवादी अर्थव्यवस्था:- इसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व एवं संचालन देश की सरकार के पास होता है।
EX:- चीन, क्यूबा इत्यादि।
(iii) मिश्रित अर्थव्यवस्था:- इसमें उत्पादन के साधनों का स्वामित्व सरकार तथा निजी व्यक्तियों के पास होता हैं।
EX:- भारत

V.V.I Q.11. सतत् विकास क्या है?

उत्तर- ऐसा विकास जो जारी रह सके, टिकाऊ बना रहे उसे सतत् विकास कहते हैं।                                                                                       वैसी विकास की प्रक्रिया जिसमें वर्तमान की आवश्यकताएँ बिना भावी पीढ़ी की क्षमता योग्यताओं से समझौता किए, पूरी की जाती है।

Q.12. ATM क्या हैं?

उत्तर- ATM का पूर्ण के नाम स्वचालित टेलर मशीन है। यह प्लास्टिक का कार्ड होता है जिसमें सूक्ष्म संकेत अंकित रहते है। जिसके आधार पर कहीं भी, किसी समय निर्धारित बैंक के केन्द्र से पैसे निकाल सकते हैं।

V.V.I Q.13. राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट क्या है?

उत्तर- भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट अप्रैल 2002 ई० में जारी कि गई थी इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 23 अप्रैल 2002 ई० में नई दिल्ली में जारी किया था।

V.V.I Q.14. मानव विकास सूचकांक कितने है?

उत्तर- मानव विकास सूचकांक को तीन भागों में बाँटा गया है:-
(i) जीवन आशा
(ii) शिक्षा प्राप्ति
(iii) जीवन-स्तर

H.G Q.15. आर्थिक विकास क्या है? आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर- आर्थिक विकास:- आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा दीर्घकाल में किसी अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती हैं।                                                                                       आर्थिक विकास की गति को तेज करके बिहार की स्थिति में सुधार किया जा सकता है। एवं आर्थिक वृद्धि को बढ़ाकर लोग आजिविका के स्रोत बढ़ा सकते हैं।

Q.16. डेबिट कार्ड (Debit card) क्या है?

उत्तर- बैंक द्वारा दिया गया प्लास्टिक का कार्ड जिसके द्वारा बैंक में अपनी जमा राशि के पैसे का उपयोग कर सकते है।

V.V.I Q.17. क्रेडिट कार्ड (credit card) क्या है?

उत्तर- बैंक द्वारा जारी किया गया प्लास्टिक का एक कार्ड जिसके आधार पर उसके धारक द्वारा पैसे अथवा वस्तु प्राप्त कर लेता है।

Q.18. कोर बैंकिंग प्रणाली क्या है?

उत्तर- कोर बैंकिग प्रणाली के अंतर्गत एक संकेत से एक व्यक्ति के खाते से दूर अवस्थित दूसरे व्यक्ति को उसी बैंक के माध्यम से पैसा का स्तांतरण होना कोर बैंकिग प्रणाली कहलाती है।

Hello! I'm Sumit Kumar, a Class 10 student from the Bihar Board. I started this blog to share my knowledge and thoughts on education