Bihar Board Class 10th Physics chapter 1 | प्रकाश का परावर्तन
प्रकाश (light) से संबंधित कुछ मुख्य तथ्य (facts), जिनकी जानकारी आपको पिछले वर्गों में हो चुकी है तथा जिनका उपयोग आपको इस अध्याय और अगले दो अध्यायों में करना है, निम्नलिखित हैं-
Q.1. प्रकाश क्या है?
उत्तर- प्रकाश वह कारक है जिसकी सहायता से हम वस्तुओं को देखते है। प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है।
Q.2. प्रकाश की किरणें क्या है?
उत्तर- एक सरल रेखा पर चलनेवाले प्रकाश को प्रकाश की किरण कहते हैं।
Q.3. प्रकाश का किरणपूँज किसे कहते है?
उत्तर- किरणों के समूह को किरणपूँज कहा जाता है।
Q.4. किरणपूँज कितने प्रकार की होती है?
उत्तर- किरणपूँज तीन प्रकार की होती है:-
- अपसारी किरणपूँज
- समातर किरणपूँज
- अभिसारी किरणपूँज
Q.5. प्रदीप्त वस्तु किसे कहते हैं?
उत्तर- कुछ वस्तुएँ प्रकाश उत्सर्जित उत्सर्जित करता है उसे दीप्तिमान वस्तु कहते है।
Ex:- सूर्य, बिजली का जलता बल्ब, जलती मोमबत्ती इत्यादि।
Q.6. अप्रदीप्त वस्तु किसे कहते हैं।
उत्तर- जो वस्तुएँ स्वयं कोई प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती है उसे अप्रदीप्त वस्तु कहते है।
Ex:- टेबुल, कुर्सी, पुस्तक इत्यादि ।
Q.7.(i) अपसारी किरणपूँज किसे कहते है?
उत्तर- इसमें प्रकाश की किरणें एक बिंदू स्त्रोत से निकलकर फैलती चली जाती है।
(ii) समांतर किरणपूँज किसे कहते हैं?
उत्तर- इसमें प्रकाश कि किरणें एक - दूसरे के समांतर होती है।
(iii) अभिसारी किरणपूँज किसे कहते हैं?
उत्तर- इसमें प्रकाश की किरणे एक इ बिंदू पर आकर मिलती या मिलती हुई प्रतीत होती है।
Q.8. पारदर्शी पदार्थ किसे कहते है?
उत्तर- वे पदार्थ जिनसे होकर पदार्थ प्रकाश आसानी से पार कर जाते है उसे पारदर्शी पदार्थ कहते है।
Ex:- काँच, हवा, पानी इत्यादि ।
Q.9. पारभाषी पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर- वे पदार्थ जिनसे होकर प्रकाश के एक छोटे-से-माग को ही अपने में से होकर जाने देते है, पारभाषी पदार्थ कहलाते हैं
EX:- घिसा हुआ काँच, बैलून की रबर इत्यादि
Q.10. अपारदर्शी पदार्थ किसे कहते हैं।
उत्तर- वे पदार्थ जो प्रकाश को अपने से होकर नहीं जाने देते हैं। अपारदर्शी पदार्थ कहलाते हैं।
EX:- लकड़ी, लोहा, पत्यर इत्यादि ।
Q.11. प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर- प्रकाश की किरण सतह पर पड़कर जिन नियमों का पालन करते हुए उस सतह से परावर्तित होती है उसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
H.G Q.12. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम है?
उत्तर- प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है:-
- आपतित किरण परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदू पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही समतल में होते हैं।
- आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।
V.V.I Q.13. प्रतिबिंब किसे कहते हैं?
Q.14. प्रतिबिंब कितने प्रकार की होती है?
- वास्तविक प्रतिबिंब
- काल्पनिक या आभासी प्रतिबिंब
Q.15. समतल दर्पण कि विशेषता को बतावे?
Q.16. गोलीय दर्पण किसे कहते हैं?
Q.17. ध्रुव (Pole) क्या है?
Q.18. वक्रता केंद्र किसे कहते हैं?
Q.19. वक्रता त्रिज्या किसे कहते हैं?
H.G Q.20. वास्तविक प्रतिबिंब एवं काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब में अंतर स्पष्ट करें?
वास्तविक प्रतिबिंब | काल्पनिक (अभासी) प्रतिबिंब |
---|---|
(i) ये पर्दा पर उतारा जा सकता है। | (i) ये पर्दा पर नहीं उतारा जा सकता है। |
(ii) यह प्रतिबिंब हमेशा उल्टा बनता है। | (ii) यह प्रतिबिंब हमेशा सीधा बनता है। |
(iii) यह किरणों के वास्तविक कटान पर बनता है। | (iii) यह किरणों के काल्पनिक कटान पर बनता है। |
(iv) यह दर्पण के आगे बनता है। | (iv) यह दर्पण के पीछे बनता है। |
H.G Q.21. अवतल दर्पण का उपयोग बतावे?
- हजामती दर्पण में
- रोगियों के कान, नाक, गले इत्यादि की जाँच में,
- सोलर कुकर में
- सर्चलाइट में
- गाडियों के सामने वाली लाइट में
- टॉर्च में
- टेबुल लैप में इत्यादि
H.G Q.22. उत्तल दर्पण का उपयोग बतावे?
V.V.I Q.23. आवर्धन किसे कहते हैं?
उत्तर- आवर्धन (Magnification) का अर्थ है किसी वस्तु की वास्तविक आकार को बढ़ाकर उसे देखने योग्य बनाना। यह दृष्टि में वस्तु के आकार को बढ़ाने की प्रक्रिया है, ताकि उसे बेहतर तरीके से देखा जा सके। इसका उपयोग मुख्य रूप से सूक्ष्मदर्शी, दूरदर्शी, या कैमरा जैसे उपकरणों में किया जाता है।
आवर्धन (M) = चित्र का आकार (Image size) / वस्तु का आकार (Object size)
जहां:
- चित्र का आकार (Image size): वह आकार है जो वस्तु का चित्र दिखाता है।
- वस्तु का आकार (Object size): वह वास्तविक आकार है जिसे देखा जा रहा है।
यह सूत्र यह दर्शाता है कि वस्तु का आकार बढ़कर चित्र के आकार से संबंधित होता है।
Q.24. दर्पण सूत्र को लिखें?
1f=1v+1u
यहाँ:
- f = दर्पण की फोकल लंबाई (फोकस से दर्पण की दूरी)
- v = प्रतिबिंब की स्थिति (प्रतिबिंब का दर्पण से दूरी)
- u = वस्तु की स्थिति (वस्तु का दर्पण से दूरी)
H.G Q.25. अवतल दर्पण एवं उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट करें?
विषय | अवतल दर्पण | उत्तल दर्पण |
---|---|---|
स्वरूप | आंतरिक सतह में घुमावदार होता है (Concave Mirror) | बाहरी सतह में घुमावदार होता है (Convex Mirror) |
परावर्तन | किरणें केंद्र की ओर converge करती हैं। | किरणें बाहर की ओर diverge करती हैं। |
मुख्य फोकस | मुख्य फोकस दर्पण के सामने होता है। | मुख्य फोकस दर्पण के पीछे होता है। |
चित्र का आकार | वास्तविक चित्र बड़ा या छोटा हो सकता है, निर्भर करता है। | हमेशा आभासी, छोटा और सीधा चित्र बनता है। |
चित्र का प्रकार | वास्तविक (Real) या आभासी (Virtual) हो सकता है। | हमेशा आभासी (Virtual) होता है। |
उपयोग | दूरबीन, दंत चिकित्सक उपकरण, फ्लैशलाइट में उपयोग। | कार के साइड मिरर, सुरक्षा दर्पण में उपयोग। |
दृश्य प्रभाव | वस्तु के निकट होने पर बड़ा और उल्टा चित्र दिखाई देता है। | वस्तु के निकट होने पर छोटा और सीधा चित्र दिखाई देता है। |
वार्तालाप में शामिल हों