Bihar Board class 10th history chapter 1 important questions| यूरोप में राष्ट्रवाद
"यूरोप में राष्ट्रवाद" (Class 10 History Chapter 1) एक महत्वपूर्ण चैप्टर है, जो बिहार बोर्ड की परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं। इस चैप्टर में राष्ट्रवाद की अवधारणा और उसके यूरोप में फैलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है।
विशेष रूप से, नेपोलियन बोनापार्ट के योगदान को समझना जरूरी है, जिन्होंने यूरोप में राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, 1830 की जुलाई क्रांति और 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के कारणों और प्रभावों पर भी चर्चा की गई है। इस चैप्टर में आपको यह भी जानने को मिलता है कि कैसे लोग और उनकी रिक्त नीति ने फ्रांस में बदलाव लाने में मदद की।
कुल मिलाकर, यह अध्याय यूरोपीय इतिहास की अहम घटनाओं और विचारों को समझने में मदद करता है, जो परीक्षा में महत्वपूर्ण सवालों का आधार बनते हैं। नीचे उस अध्याय के महत्वपूर्ण Question दिए गए हैं।
V.V.I Q.1. मेजिनी कौन था?
उत्तर - मेजिनी साहित्यकार, गणतंत्र का सर्मथक एवं योग्य सेनापती था इसमें आदर्शवादी गुण अधिक और व्यावहारिक गुण कम थे। इन्होने 1831 ई. में यंग इटली नामक संस्था की स्थापना की जिसने नवीन इटली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भेजनी को इटली के एकीकरण का पैंगबर या मसीहा कहा जाता था।
H.G Q.2. मेटरनिख युग क्या हैं?
उत्तर - आस्ट्रिया के चांसलर के रूप में मेटरनिख ने 1815 ई. से 1848 ई. तक शासन किया । शासन काल के दौरान उसने यूरोप के राजनीतिक में इतनी प्रमुख भूमिका निभाई की इस अवधि को मेटरनिख युग कहा जाता है।
V.V.I Q.3. राष्ट्रवाद क्या है?
उत्तर - राष्ट्रवाद आधुनिक विश्व की राजनैतिक जागृति का प्रतिफल है यह एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परिवेश में रहनेवाली लोगों में एकता की वाहक बनाती है।
V.V.I Q.4. जर्मनी के एकीकरण की क्या बाधाएँ थी?
उत्तर - 800 ई. पूर्व जर्मनी शार्लमा के नियंत्रण में या आधुनिक युग आते आते जर्मनी ३०० छोटे- बड़े राज्यों में बाँटा गया जिसके लीडर का नाम नेपोलियन बोनापार्ट या लेकिन जर्मनी के एकीकरण में सबसे बड़ी बाधा मेटरनिख थी जिसे 1848 ई. के फ्राँसिसि क्रांति में अंत कर दिया गया।
H.G Q.5. 1848 ई. के फ्रांसीसी क्रांति के क्या कारण थे?
उत्तर - 1848 ई. के फ्रांसिसि क्रांति का मुख्य कारण लुई फिलिप के शासन का अंत होना था। लुई फिलिप एक उदारवादी शासक था उसने अपने विरोधियों को खुश करने के लिए गीजों को प्रधानमंत्री नियुक्त किया उसके शासन काल में देश में भुखमरी और बेरोजगारी व्याप्त हो गई जिसकी वजह से गीजों की आलोचना होने लगी 22 फरवरी 1848 ई. को सुधारवादियों ने पेरिस में थियर्स के नेतृत्व में विशाल भोज का आयोजन किया। जिसमें सभी व्यक्तियों ने गीजों का विरोध किया और अंततः उसने गद्दी छोड़ दिया।
H.G Q.6. इटली के एकीकरण में मेजिनी, कावूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतायें।
उत्तर - मेजिनी का योगदान :- इटली के एकीकरण में मेजिनी को मसीहा कहां जाता था। वह लेखक, राजनेता तथा गणतंत्र का समर्थक था 1821 ई. के विद्रोह को जिस तरह से दबाया गया उससे निराश होकर, वह काला वस्त्र पहनने लगा 1830-1831 के विद्रोह में उसने सक्रिय रूप से भाग लिया जिसके लिए उसे जेल भेज दिया गया। वह संपूर्ण इटली का एकीकरण कर उसे गणराज्य बनाना चाहता था।
काबुर का योगदान :- इटली के एकीकरण में काबुर को राजनीतिज्ञ कहा जाता था उसका मानना था कि इटली के एकीकरण के लिए आर्थिक उन्नति एवं सैनिक शक्ति अनिवार्य है। वह एकीकरण के लिए विदेशी सहायता को भी आवश्यक मानते थे।
गैरीबाल्डी का योगदान :- गैरीबाल्डी को इटली के एकीकरण का तलवार कहा जाता था। वह तलवार के बल पर इटली का एकीकरण करना चाहता था, इसके लिए उसने सैनिक तैयार किया जिसे लाल कुर्ती वाले सैनिक कहा जाता था।
H.G. Q.7. जुलाई 1830 की क्रांति का विवरण हैं?
उत्तर - चार्ल्स (x) एक निरंकुश एवं प्रतिक्रियावादी शासक था। जिसने फ्राँस में उभर रही राष्ट्रीयता एवं जनतंत्रवादी भावनाओं को दबाने का कार्य किया इसके लिए उसने पोलिग्नेक को प्रधानमंत्री न्युक्त किया। पोलिग्नक ने लुई 18वें द्वारा स्थापित समान नागरिक संहिता के स्थान पर शक्तिशाली अभिजात्य वर्ग की स्थापना की उसके इस कदम के से उदारवादियों ने चुनौति तथा क्रांति के विरुध षडयंत्र समझा चार्ल्स (x) के इस विरोध के प्रतिक्रिया स्वरूप 25 जुलाई 1830 ई. को चार अध्यादेशो द्वारा उदार तत्वों का गला घोटने का प्रयास किया गया इस अध्यादेश के विरोध में पेरिस में क्रांति की लहर दौड़ गई और फ्रांस में गृहयुद्ध शुरू हो गया जिसे जुलाई 1830 की क्रांति कहते हैं।
H.G. Q.8. यूनानी स्वतंत्रता आंदोलन का संक्षिप्त वर्णन दें?
उत्तर - यूनान में कला, चिकित्साह, विज्ञान मुख्य स्त्रोत माना जाता था। यूनान को तुर्की गुलाम बनाये हुआ था। इसी गुलामी की जंजीर को तोड़ने के लिए हितेरिया फिलाइक नामक संस्था कि स्थापना कि गई उसका उद्देश्य तुर्की शासन को यूनान से बाहर निकलना था यूनानियों की स्वतंत्रता के लिए इंग्लैंड के महान कवि लॉर्ड बायरन यूनान में ही शहीद हो गए जब तुर्की सेना ने यूनान की सेना की कुचलना शुरू किया तो यूनान में विस्फोटक स्थिति बन गई 1821 ई० में अलेक्जेंडर चिपसिलांटि के नेतृत्व में विरोध शुरू किया गया इसमें इंगलैंड, फ्रांस और रूस ने भाग लिया और अंतत: 1832 ई० में यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया गया।
V.V.I Q.9. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?
उत्तर - ऑस्ट्रिया ने इटली में से मेजिनी को हमेशा बाहर के लिए बाहर निकाल दिया और राष्ट्रवादी आंदोलन को दबा दिया जर्मनी के एकीकरण में ऑस्ट्रीया ने सेक्सोनी, हनोवर आदी राज्यों में लोकतांत्रिक विद्रोह को कुचल डाला इस प्रकार ऑस्ट्रिया ने इटली और जर्मनी के एकीकरण में मुख्य भूमिका निभाई।
V.V.I Q.10. गैरीबाल्डी के कार्यों की चर्चा करें?
- गैरीबाल्डी ने अपने कर्मचारियो तथा स्वयं सेवकों की सहायता से शसस्त्र सेना का गठन किया और सिसली तथा नेपल्स को जीत लिया।
- गैरीबाल्डी अपनी सारी संपत्ति राष्ट्र को समर्पित कर साधारण किसान की भाँती जीवन जीया।
- गैरीबाल्डी ने इटली में गणतंत्र की स्थापना किए इत्यादि।
H.G. Q.11. जर्मनी के एकीकरण में विस्मार्क की भूमिका का वर्णन करें?
उत्तर - आँटो वान बिस्मार्क का जन्म 1815 ई. में ब्रैडनवर्ग में हुआ था वे प्रख्यात राष्ट्रवादी एवं कूटनीतिज्ञ थे। जर्मनी के एकीकरण के लिए वह किसी भी कदम को अनुचित नहीं मानते थे वह निरंकुश राजतंत्र का समर्थक था । वे जर्मनी के एकीकरण में सैनिक के महत्व को समझते थे। इसके लिए उन्होंने लौह तथा रक्त की नीति अपनाई और 1830 ई. में ऑस्ट्रिया और प्रशा संधि का विद्रोह करना शुरु कर दिया। बिस्मार्क का मानना था कि जर्मनी की समस्या का समाधान बौद्धिक भाषणों से नहीं, आदर्शवाद से नहीं, बहुमत के निर्णयों से नहीं बल्कि लौह तथा रक्त की निति नीति से ही संभव है।
V.V.I Q.12. यूरोप में राष्ट्रवाद को फैलाने में नेपोलियन बोनापार्ट किस तरह सहायक हुआ?
उत्तर - नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 ई. में डायरेक्टी का शासन समाप्त कर फ्रांस की सत्ता पर अधिकार कर लिया और वह 1804 ई. में फ्रांस का सम्राट भी बन गया उसने आस्ट्रिया को पराजित कर इटली के बड़े भाग पर अधिकार कर लिया नेपोलियन के द्वारा जन्मजात विशेषाधिकार को समाप्त कर दिया किसानों को भू दासत्व से मुक्ति मिल गई यातायात एवं संचार व्यवस्था में भी सुधार लाने का प्रयास किया गया।
V.V.I Q.13. राष्ट्रवाद के उदय के कारणों एवं प्रभाव की चर्चा करें।
उत्तर - राष्ट्रवाद के उदय के कारण:-
- सामंतवादी व्यवस्था
- राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास
- पुनर्जागरण का प्रभाव
- मध्यम वर्ग एवं श्रमिक वर्ग का उदय
- नए राष्ट्रों का उदय
- एशिया अफ्रीका में उपनिवेशों पर प्रभाव
- भारत पर प्रभाव
- धर्म सुधार आंदोलन के नेताओं पर प्रभाव
- संकीर्ण राष्ट्रवाद का उदय
H.G. Q.14. विलियम के बगैर जर्मनी का एकीकरण बिस्मार्क के लिए असंभव था कैसे?
उत्तर - 1848 ई. के क्रांति के बाद फ्रेंडविक विलियम को जर्मनी राष्ट्र का लीडर बनाया गया और कहा गया कि उसी के अधीन राज्यों का एकीकरण किया जायेगा पर फ्रेंडविक बिलियम ने मना कर दिया इसी बीच फ्रेंडविक विलियम का देहांत हो गया अत: उसका भाई विलियम प्रशा को राजा बना दिया गया विलियम प्रशा ने एकीकरण के उद्देश्य को ध्यान में रखकर बिस्मार्क को वहाँ का चांसलर न्युक्त कर दिया उसके बाद बिस्मार्क ने जर्मनी के एकीकरण की नीति तैयार की।
वार्तालाप में शामिल हों