Bihar Board Class 10th Political Science Chapter 2
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link
Saturday, April 12, 2025 at 11:18:11 PM

Bihar Board Class 10th Political Science Chapter 2

राजनैतिक प्रक्रिया के मूल में सत्ता की साझेदारी का...भाषा नीति से आप क्या समझते है?..नगर निगम के कार्य बतावे? भारत में सर्वप्रथम 1688 ई. में मद्रास...

राजनैतिक प्रक्रिया के मूल में सत्ता की साझेदारी का प्रयास होता है। अतः लोकतांत्रिक राजनीति को समझने के लिए सत्ता की साझेदारी के सरोकार ही हमारे अध्ययन के प्रमुख विषय वस्तु होंगे। इस प्रक्रिया से किस तरह लोकतंत्र विभिन्न सामाजिक समूहों को अभिव्यक्ति एवं पहचान देकर अपने आप में सन्निहित करता है, सर्वप्रथम हम इसका अध्ययन करेंगे।

Image depicting Bihar Board Class 10 Political Science Chapter 2, focusing on the mechanism of power sharing in governance.


इसके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ सत्ता के विभाजन के विविध एवं व्यापक प्रावधान करती हैं, अध्याय के अगले हिस्से में हम इसे देखेंगे । इसी क्रम में हम सत्ता की साझेदारी की सबसे प्रभावकारी कार्य प्रणाली के रूप में संघीय शासन व्यवस्था का अध्ययन करेंगे। इस संदर्भ में भी भारतीय संघीय व्यवस्था के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्ष का भी विश्लेषण करेंगे।

हमारे लिए यह भी जानना जरूरी होगा कि किस तरह से हमारे संविधान निर्माताओं ने भारतीय समाज की वैविध्यपूर्ण संरचना एवं सामाजिक राजनैतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए संघीय व्यवस्था में एकात्मकता की भी व्यवस्था की।

H.G Q.1. भाषा नीति से आप क्या समझते है?

'या'

भारत की भाषायी विविधता से आप क्या समझते है?

उत्तर- 1991 की जनगणना के अनुसार भारत में 1500 से अधिक अलग - अलग भाषाओं को मातृ भाषा कहा जाता था। लेकिन इन्हें कुछ भाषाओं के साथ जोड़‌कर 114 भाषाएँ बनाई गई इनमें से 22 भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में रखा गया और शेष भाषाओं को गैर अनुसूची भाषा कहा गया।

H.G Q.2 नगर निगम के कार्य बतावे?

उत्तर- (i) नगर की सफाई कराना
(ii) सड़‌को एवं गलियों में रोशनी का प्रबंध करना
(iii) पीने के पानी की व्यवस्था करना
(iv) नालियों एवं कुड़ा कर्कट की सफाई करना
(v) घरों से कचड़ा ले जाना
(vi) शौचालय की सफाई करना
(vii) आग बुझाने का प्रबंध करना
(viii) नगर की जनगणना कराना
(ix) खतरनाक जानवरों एवं पागल कुत्तों को मारने का प्रबंध करना
(x) शमशानों एवं कब्रिस्तानों की देखभाल करना इत्यादि।

V.V.I Q.3. नगर निगम के कितने अंग होते हैं?

उत्तर- नगर निगम के चार अंग होते है:-

(ⅰ) निगम परिषद
(ii) सशक्त स्थानीय समिति
(iii) परामर्शदात्री समितियाँ
(iv) नगर आयुक्त

V.V.I Q.4. नगर निगम की स्थापना कब और कहाँ हुई थी?

उत्तर- भारत में सर्वप्रथम 1688 ई. में मद्रास (चेन्नई) में नगर निगम की स्थापना की गई थी। बिहार में सर्वप्रथम पटना में 1982 ई. में नगर निगम की स्थापना कि गई थी।

H.G Q.5. नर्मदा बचाओं आंदोलन से आप क्या समझते है?

उत्तर- नर्मदा बचाओं आंदोलन के नेता मेघा पाटेकर थी उन्होने गुजरात के नर्मदा नदी पर बन रहे सरदार सरोवर बाँध के विरोध में स्थानीय लोगों एवं किसानों की मदद से आंदोलन चलाये क्योंकि इस बाँध के निर्माण से लोगों को अपने घर तथा जमीन से अलग होना पड़ा इसके साथ ही बांध के टूटने से बाढ़ का खतरा भी बन रहा था।

V.V.I Q.6. बलवंत राय मेहता की त्रि-स्तरीय ढाँचा से आप क्या समझते है?

उत्तर- राष्ट्रीय स्तर पर पंचायती राज्य प्रणाली की शुरुआत बलवंत राय मेहता की अनुशंसा पर 2 अक्टूबर 1959 ई० को राजस्थान के नागौर जिले में स्थापित कि गई थी इसके बाद देश के अन्य राज्यों में भी पंचायती राज व्यवस्था लागू कि गई इसके अनुसार ग्राम स्तर पर तीन प्रकार में बाँटा गया।

(i) ग्राम स्तर पर पंचायत
(ⅱ) प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति या क्षेत्रिय समिति
(iii) जिला स्तर पर जिला परिषद

V.V.I Q.7. संघीय शासन व्यवस्था की विशेषताओं को बतावे?

उत्तर- (i) अपने - अपने कार्यों के लिए लोगों की के प्रति उत्तरदायी होती हैं।
(ii) अलग - अलग स्तर की सरकार एक ही स्वच्छ नागरीक समूह पर शासन करती है।
(iii) एक स्वतंत्र न्यायपालिका की व्यवस्था कि जाती है।
(iv) नागरिकों की दोहरी पहचान एवं निष्ठाएँ होती है इत्यादि।

V.V.I Q.8. रंगभेद से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर- मनुष्यों में गोरे एवं काले रंग के आधार पर विभेद करना तथा काले की अपेक्षा गोरे को ज्यादा अधिकार देना रंगभेद कहलाती हैं।

V.V.I Q.9. महिलाओं के सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- महिलाओं को आर्थिक रूप से राजनैतिक अवसरों में निर्णय लेने की ओर ध्यान देना महिला शस्कतीकरण कहलाती है।

Q.10. समवर्ती सूची से आप क्या समझते है?

उत्तर- शिक्षा, वन, न्याय, विवाह, व्यवस्था जैसे विषय समवर्ती सूची के अंतर्गत आते हैं।

V.V.I Q.11. सत्ता में साझेदारी से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- नागरिकों द्वारा सरकारी काम काज में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की क्रिया के सत्ता में साझेदारी कहा जाता है।

V.V.I Q.12. सत्ता में साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्व रखती है?

उत्तर- (i) कोई किसी को गुलाम बनाकर नहीं रख सकता है।
(ii) सभी लोगों को राजनैतिक शक्ति में साझेदारी की व्यवस्था हैं।
(iii) यदि किसी को केन्द्र में मौका नहीं मिलता है तो वह राज्य में साझेदारी कर सकता है।

V.V.I Q.13. सत्ता की साझेदारी के अलग अलग तरीके क्या है?

उत्तर- सत्ता के साझेदारी के तीन अलग - अलग भागों में बाँटा है:-

(i) केन्द्रीय शासन
(ii) राज्य शासन
(iii) स्थानीय स्वशासन

V.V.I Q.14. भ्रूण हत्या क्या है? क्या कानून इसे रोकने में सफल हुआ हैं?

उत्तर- आज भी पुत्री का जन्म शोक का विषय बना हुआ है आधुनिक उपकरणों की सहायता से गर्भ में ही शिशु के लिंग की जानकारी प्राप्त कर ली नाति जाती है यदि लड़की हो तो उसे गर्भ में ही हत्या कर दिया जाता है इसी हत्या को भ्रूण हत्या कहा जाता है।
                                                                इसे रोकने के लिए कानून तो बनी है लेकिन इसे पूर्णतः रोका नहीं जा सका है।

Q.15. राजनीतिक दलो की आवश्यकता क्या है?

उत्तर- (i) नीतियो को बनाना
(ii) सरकार की संधिग्ध उपयोगिता
(iii) प्रतिनिधित्व आधारित
(iv) जनमत बनाने के लिए

Q.16. राजनैतिक दल किसे कहते है?

उत्तर- राजनैतिक दल लोगो के ऐसे संगठित समूह है। जो चुनाव लड़ने तथा राजनैतिक सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से काम करता है।

Q.17. भारत को विविधताओं का देश क्यों कहा जाता है।

उत्तर- भारत में विभिन्न जाति, धर्म, भाषा एवं संस्कृति के लोग निवास करते हैं। इसके साथ ही यहाँ 22 प्रमुख एवं सैकड़ो अन्य भाषाएँ बोली जाती है। इसलिए भारत को विविधताओं का देश कहा है।

Q.18. सरकार के कितने अंग है।

उत्तर- सरकार के तीन अंग होते हैं:-
(i) विधायिका
(ii) कार्यपालिका
(iii) न्यायपालिका 

Q.19. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- केन्द्र सरकार (राष्ट्रपति के प्रसाद प्रयंत्र)

Q.20. ग्राम पंचायत से आप क्या समझते है?

उत्तर- किसी गाँव की आबादि 7000 के आस-पास हो तो वैसे गाँव में पंचायत की स्थापना कि जाती है ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। बिहार के पंचायत में महिलाओं के लिए 50% सीट आरक्षित है।

V.V.I Q.21. दल बदल कानून क्या है।

उत्तर- किसी सांसद या विधायक द्वारा अपने दलों को छोड़‌कर दूसरे दलों की सदस्यता ग्रहण करना दल बदल कानून कहलाती है।

H.G Q.22. राजनीतिक दल को लोकतंत्र का प्राण क्यों कहा जाता है?

उत्तर- राजनीतिक दल सरकार संचालन का अनिवार्य साधन है लोकतंत्र और राजनीतिक दल में धनिष्ठ संबंध है राजनीतिक दल ही जनता को राजनीतिक प्रशिक्षण देती है तथा सार्वजनिक एवं राजनीतिक प्रशनों पर सजग करती है।

V.V.I Q.23. भारतीय लोकतंत्र की चार विशेषता को बतावे?

उत्तर- (i) व्यस्क मताधिकार
(ii) संसदीय लोकतंत्र
(iii) नागरीकों के मौलिक अधिकार
(iv) स्वतंत्र न्यायपालिका

V.V.I Q.24. लोकतंत्र को सर्वोतम शासन प्रणाली क्यों कहा जाता है?

उत्तर- (i) जनमत का अत्यधिक महत्व
(ii) सचेत नागरीक
(iii) समानता, स्वतंत्रता पर अद्भुत नारा
(iv) नागरीक गुणों का विकास
(v) लोककल्यान का पोषक

V.V.I Q.25. ग्राम रक्षा दल या दलपती से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- यह गाँव की पुलिश व्यवस्था है इसमें 18 से 20 वर्ष के युवक शामिल होते है, इस दल का एक नेता है जिसे दलपति कहते है।

H.G Q.26. दलित पैंथर्स से आप क्या समझते है?

उत्तर- महाराष्ट्र में दलितों के हितो के लिए 1972 ई० युवाओं में का एक संगठन बना था जिसे दलित पैंथर्स कहा जाता है महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों से लड़ना दलित पैंथर्स की मुख्य जिम्मेवारी थी इनमें जाति प्रथा उन्मूलन, भूमिहीन, गरीब, किसानों की समस्याओं का निराकरण मुख्य बातें थी।

H.G Q.27. संघ राज्य का अर्थ बतावे?

उत्तर- संघ राज्य का अर्थ होता है सत्ता का वितरण जैसे पूरे देश के लिए केन्द्रीय सरकार तथा राज्य के लिए राज्य सरकार।

H.G Q.28. संघीय शासन व्यवस्था की दो विशेषता बताएँ?

उत्तर- (i) अलग-अलग स्तर की सरकार एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है।
(ii) दोहरे स्तर पर शासन की विस्तृत व्यवस्था एक लिखित संविधान द्वारा कि जाती है।

V.V.I Q.29 चिपको आंदोलन से आप क्या समझते हैं? इसका उद्देश्य बतावे?

उत्तर- यह आंदोलन उत्तर-प्रदेश के टिहरी गढ़वाला जिले में 1972 ई० में शुरू हुआ था इस आंदोलन के नेता सुन्दर लाल बहागुना थे उन्होने स्थानीय लोगों की मदद से हरे भरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई वे लोग पेड़ों से चिपक कर उन्हें काटने से बचाते थे इस आंदोलन को पूरा देश में सहयोग मिला। इस आंदोलन का उद्देश्य पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना तथा प्रकृति में संतुलन बनाये रखना।

H.G Q.30. बिहार में छात्र आंदोलन का प्रमुख कारण क्या था?

उत्तर- बिहार में हुए छात्र आंदोलन के निम्न कारण थे:-

(i) 1971 ई. में काँग्रेस का दिया गरीबी हटाओ नारा झुठा साबित हुआ ।
(ii) बांग्लादेश का निर्माण कराने तथा वहाँ से आए शरणाथियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था लड़‌खड़ा गई।
(iii) बांग्लादेश की स्थापना से गुस्सा में अमेरिका ने भारत को सहायता देने से मना कर दिया।
(iv) 1972-1973 ई० में मॉनसून द्वारा दिया गया धोखा।

V.V.I Q.31. राजनैतिक दल किस तरह से सत्ता में साझेदारी करते हैं?

उत्तर- राजनैतिक दल सामाजिक समूहों का प्रतिनिधि बनकर अच्छी तरह से समाज को अपने वश में कर लेते है जहाँ वयस्क मताधिकार का अधिकार है वे अपने प्रत्याशियों को जितवाकर बहुमत प्राप्त करते हैं। बहुमत के आधार पर वे सत्ता में साझेदारी करते हैं यदि बहुमत नहीं मिलता है तो विरोधी दल का कार्य करते हैं।

V.V.I Q.32. गठबंधन की सरकारों में सत्ता में साझेदारी कौन - कौन होते है?

उत्तर- गठबंधन की सरकारों में सत्ता में साझेदारी विभिन्न दलों के विधायक या सांसद होते है ये दल चुनाव के समय गठबंधन करते है और मिलकर चुनाव लड़ते है और बहुमत प्राप्त करते है।

V.V.I Q.33. नगर निगम से आप क्या समझते है?

'या'

नगर निगम की स्थापना सबसे पहले कहाँ हुई थी?

उत्तर- नगर निगम बड़े-बड़े शहरो में स्थापित कि जाती है या जिस शहर की जनसंख्या 3 लाख से अधिक होती है । वैसे शहरो में नगर -निगम की स्थापना की जाती हैं भारत में सबसे पहले नगर निगम की स्थापना 1688 ई० में मद्रास (चेन्नई) में हुआ था इसके साथ ही बिहार के पटना जिले में नगर निगम की स्थापना 1952 ई० में हुई थी।

Q.34. लोकतंत्र की सफलता के लिए चार शर्त बतावे?

उत्तर- (i) लोकतंत्र पर विश्वास
(ii) शिक्षा
(iii) नागरीक गुणो का विकास
(iv) लोककल्यान का. पोषण

V.V.I Q.35. भारतीय लोकतंत्र के मार्गो के बाधा को बतावे?

उत्तर- (i) शिक्षा का अभाव
(ii) निर्धनता
(iii) आपसी मतभेद
(iv) जागरुकता का उभाव
Hello! I'm Sumit Kumar, a Class 10 student from the Bihar Board. I started this blog to share my knowledge and thoughts on education