Bihar Board class 10th history chapter 3 | हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link
Thursday, April 17, 2025 at 01:13:17 AM

Bihar Board class 10th history chapter 3 | हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन

हिंद-चीन देशों से अभिप्राय तत्कालीन समय में लगभग 3 लाख (2.80 लाख) वर्ग कि०मी० में फैले उस प्रायद्वीपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम, लाओस और...।

दक्षिण पूर्व एशिया में हिन्द-चीन देशों से अभिप्राय तत्कालीन समय में लगभग 3 लाख (2.80 लाख) वर्ग कि०मी० में फैले उस प्रायद्वीपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया के क्षेत्र आते हैं। इनकी उत्तरी सीमा म्यांमार एवं चीन को छूती है तो दक्षिण में चीन सागर है और पश्चिम में म्यांमार के क्षेत्र पड़ते हैं।

Map highlighting the Nationalist Movement in Indo-China, featuring Myanmar, Vietnam, Thailand, China.


H.G Q.1. होआ - होआ आंदोलन की चर्चा करें?

उत्तर- होआ - होआ एक बौद्दिष्ट, धार्मिक, क्रांतिकारी आंदोलन था जो  1939 ई. में शुरु हुआ था जिसके नेता हुइन्ह फूल - सो थे । क्रांतिकारी उग्रवादी घटनाओं को भी अंजाम देते थे, जिसमें आत्मदाह तक भी शामिल था।

V.V.I Q.2. एक तरफा अनुबंध व्यवस्था क्या थी?

उत्तर- यह एक तरह की बंधवा मजदूरी थी इसमें मजदूरों को कोई अधिकार नहीं होता था जबकि मालिकों को असीमित अधिकार प्राप्त था।

V.V.I Q.3. हिंद-चीन का अर्थ क्या है?

उत्तर- हिंद-चीन लगभग 3 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले उस प्रायद्विपीय क्षेत्र को कहते हैं, जिसमें आज के लाओस, वियतनाम, कंबोडिया इत्यादि शामिल है। इसमें उत्तरी सीमा म्यांमार एवं चीन को छुती है तथा दक्षिणी सीमा चीन सागर को छुती है।

H.G Q.4. जेनेवा समझौता कब और किन के बीच हुआ?

उत्तर- जेनेवा समझौता 1954 ई. में साम्यवादियों और अमेरिका के बीच हुआ था। इस समझौता में पूरे वियतनाम को दो भागों में बांट दिया, एक पूंजीवादी दूसरा साम्यवादी।

V.V.I Q.5. बाओदायी कौन था?

उत्तर- बओदायी अन्नाम का राजा था वे 25 अगस्त 1945 ई. को गद्दी त्याग दिया क्योंकि वे साम्यवादियों का सामना करने में असमर्थ थे। पुन: 1949 ई. में फ्रांस में बाओदायी को सैनिक सहायता के साथ दक्षिणी वियतनाम का शासक बना दिया गया।

H.G Q.6. रासायनिक हथियारों की चर्चा करें?

उत्तर- नापाम यह एक तरह का ऑर्गेनिक कम्पाउंड है जो अग्नि बमों में गैसोलिन के साथ मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करता था जो त्वचा से चिपक जाता था और जलता रहता था इसका व्यापक पैमाने पर वियतनाम में प्रयोग किया गया।

H.G Q.7. एजेंट ऑरेंज क्या है?

उत्तर- यह एक ऐसा जहर था जिससे पेड़ो की पत्तियां झुलस जाती थी एवं पेड़ सूख जाते थे। जंगलों को खत्म करने के लिए इसका उपयोग किया जाता था। इसका नाम ऑरेंज इसलिए पड़ा कि इसे ऑरेंज पट्टियो वाले ड्रामों में रखा जाता था।

H.G Q.8.हो-ची-मिन्ह मार्ग क्या है? बतावें।

उत्तर- यह एक भूल - भुलैया रास्ता है जो दक्षिणी वियतनाम से उत्तरी वियतनाम तक फैला हुआ था। इस रास्ते से सैकड़ो कच्ची-पक्की रास्ता निकलकर मुख्य रास्ते से मिल जाती थी। इस रास्ते की जानकारी वहाँ के स्थानीय लोगों को ही था, इसी रास्ते से वियतनामी सैनिकों के लिए हथियार, गोला-बारूद, रसद समाग्री पहुंचायी जाती थी।

H.G Q.9. माई ली गाँव की घटना क्या थी ? इसका क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर- दक्षिणी वियतनाम में एक गाँव था जहाँ के लोगों को वियतकांग समर्थक मानकर अमेरिकी सेना ने गाँव को घेरकर सारे पुरुषों को मार डाला औरत एवं बच्चियों को बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक शोषण किया फिर उन्हें भी मारकर पूरे गाँव में आग लगा दिया लाशों के बीच एक बुढ़ा जिंदा बच गया जिसने इस घटना को उजागर किया।

                   समाचार पत्रों ने जब इस घटना को छापा तो पूरे अमेरिकी सेना कि आलोचना होने लगी प्रशासन के विरुद्ध लोगों का गुस्सा उमर उमर पड़ा।

V.V.I Q.10. हिन्द-चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन करें?

उत्तर- हिन्द-चीन में फ्राँस पहले व्यापार करने के लिए आए हुए थे और धीरे - धीरे फ्राँस की सत्ता पर अधिकार करने लगे 17वीं शताब्दी में बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ ईसाई पादरी भी हिन्द-चीन पहुंचने लगें 19वीं शताब्दी में फ्रांसीसी पादरियों की बढ़ती संख्या के विरुद्ध अन्नाम, कोचीन में उग्र आंदोलन शुरू हो गया लेकिन इन सब आंदोलन के बावजूद 1862 ई. में वे कंबोडिया पर भी अधिकार कर लिए इस प्रकार 20वीं शताब्दी आते - आते पूरे हिन्द-चीन में फ्रांसीसी प्रसार हो गया।

H.G Q.11.हो-ची-मिन्ह के विषय में संक्षिप्त में लिखे?

उत्तर- हो-ची-मिन्ह वियतनामी नेता थे उनका जन्म 19 मई 1890 ई. को मध्य वियतनाम के एक गाँव में गरीब परिवार में हुआ था उनका मूल नाम न्युगेन सिंह कुंग था। वे पेरिस एवं मास्को में शिक्षा ग्रहण किए थे शिक्षा पूरी होने के बाद वे कुछ समय शिक्षक के पद पर कार्य किए। बाद में वे फ्रांसीसी जहाज पर नौकरी भी किए 1943 ई. में उन्होंने अपना नाम बदलकर हो-ची-मिन्ह रख लिया जिसका अर्थ होता है पथ प्रदर्शक।

H.G Q.12. राष्ट्रपति निक्सन के हिन्द-चीन में शांति के संबंध में पाँच सूत्री योजना क्या थी?

उत्तर- (i) हिंद-चीन की सभी सेनाएँ युद्ध बंद कर दे।
(ii) युद्ध विराम की देखरेख अंतराष्ट्रीय पर्यवेक्षक करेंगे।
(iii) कोई भी देश अपनी शक्ति बढ़ाने का प्रयास नहीं करेगा।
(iv) युद्ध विराम के समय किसी भी प्रकार की लड़ाई बंद रहेगी।
(v) हिन्द-चीन में संघर्ष का अंत होना चाहिए।

V.V.I Q.13. फ्रांसीसी शोषण के साथ-साथ उसके द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की समीक्षा करें?

उत्तर- (i) कृषि उपज बढ़ाने की ओर ध्यान दिया गया।
(ii) पानी वाली दलदली भूमि को कृषि योग्य बनायी जाए।
(iii) जंगल को काटकर कृषि क्षेत्र बढ़ाया जाए।
(ⅳ) रबर की खेती कि जाने लगी ।
(v) रेल और सड़क का जाल बिछाया गया इत्यादि।

V.V.I Q.14. अमेरिका हिंद चीन में कैसे प्रवेश किया? 

उत्तर- अमेरिका हिन्द-चीन में वियतनाम के साम्यवादियों की सरकार को नष्ट करने के उद्देश्य से प्रवेश किया था। लेकिन वियतनामी सैनिक भूल-भूलैया मार्ग का सहारा लेकर अमेरिका को आगे नहीं बढ़ने दिया। अमेरिका का वहाँ चल नहीं सका और उसे दुम दबाकर भागना पड़ा।

V.V.I Q.15. हिन्द चीन में उपनिवेश स्थापना का उद्देश्य क्या था?

उत्तर- हिन्द चीन में फ्राँस द्वारा उपनिवेश स्थापना का पहला उद्देश्य था कि डच तथा ब्रिटिश कम्पनियों की व्यापारिक भेद-भाव का सामना करना था अतः अपनी व्यापारिक सुरक्षा के लिए हिन्द-चीन में फ्राँस द्वारा उपनिवेश स्थापित करना आवश्यक हो गया।

V.V.I Q.16. हिन्द-चीन में राष्ट्रवाद के विकास का वर्णन करें?

उत्तर- हिन्द चीन में राष्ट्रवाद का विकास 20वीं शताब्दी में ही शुरू हो चुका था। हिन्द-चीन में युवक फ्रांसीसी के साथ अंग्रेजी की भी पढ़ाई करने लगे थे। फॉन - बाई - चाऊ ने द हिस्ट्री ऑफ द लॉस वियतनाम लिखकर नवयुवकों में हलचल पैदा कर दि। 1905 ई. में जापान ने जब रूस को हरा दिया तो हिन्द-चीन के युवकों को भी प्रेरणा मिली और उनमें उत्साह फैल गया।

Q.17. 17वीं शताब्दी में हिन्द चीन में आने वाले कंपनियो के नाम लिखे?

उत्तर- (i) पुर्तगाली (ii) डच (iii) इंग्लैंड (iv) फ्रांस

V.V.I Q.18. कोलोन किसे कहा जाता है?

उत्तर- हिन्द चीन में बसने वाले फ्राँसीसी को कोलोन कहते है।

V.V.I Q.19. अनामी दल की चर्चा करें?

उत्तर- जोन्गुएन आई ने अनामी दल की स्थापना की थी। यह पार्टी पूर्णतः मास्को के कैन्टन से प्रभावित थी और आंतकी विचारों वाली पार्टी थी।

Hello! I'm Sumit Kumar, a Class 10 student from the Bihar Board. I started this blog to share my knowledge and thoughts on education